फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   injured got treatment in torch light in chc

टार्च की रोशनी में हुई घायल की मरहम पट्टी

Mon, 28 Jan 2019 11:23 PM IST
hardoi Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 28 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
injured got treatment in torch light in chc
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

सूबे की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा कर रही है लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इनकी पोल खुलती नजर आ रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि रविवार रात बिलग्राम सीएचसी में टार्च की रोशनी में घायल की मरहम पट्टी की गई।  

विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर निवासी आरिफ (22) पुत्र नसीम बिलग्राम से रविवार देर शाम आठ बजे बाइक से रोशनपुर घर जा रहे थे। अचानक बाइक पलट गई और बिल्हौर-कटरा हाईवे पर आरिफ गिर गया। राहगीरों की सूचना पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम लाया गया। रात सवा आठ बजे बिलग्राम सीएचसी में बिजली नहीं थी। इस पर इमरजेंसी में टार्च जलाकर आरिफ का उपचार किया गया। कर्मचारियों ने उसकी मरहम पट्टी की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अधीक्षक डॉक्टर प्रमिला निरंजन ने बताया कि केंद्र में सभी व्यवस्था है। बिजली न होने पर जनरेटर चलाने का भी इंतजाम है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने के बाद भी टार्च की रोशनी में फौरन उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed