फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In Shahjahanpur, mortals were beaten and beaten

शाहजहांपुर में बारातियों को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 23 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
In Shahjahanpur, mortals were beaten and beaten
मारपीट - फोटो : प्रतिकात्मक

पाली। दहेज में इनोवा गाड़ी की मांग करने पर वधू पक्ष के लोगों ने हरदोई से शाहजहांपुर आए बारातियों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई कर दी। लड़की पक्ष ने तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर कैमरे व मोबाइल भी तोड़ डाले। बाराती किसी तरह अपनी जान बचा कर भागे। इसके अलावा दूल्हे के पिता, बहनोई और मित्रों को भी एक कमरे में बंद कर पीटा गया। कुछ लोगों ने उन्हें बमुश्किल छुड़वाया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते में लगे थे।

विज्ञापन


हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के आबिदनगर से शनिवार रात एक युवक की बारात शहर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में आई थी। निकाह की रस्म अदा की जा रही थी। बाराती-जनाती खाने में व्यस्त थे। बताते हैं कि निकाह की रस्म अदायगी के बीच दहेज के लेन-देन की बात शुरू हो गई। आरोप है कि दूल्हे के पिता ने बेटे के ससुराल वालों से दहेज में इनोवा की मांग रख दी। साथ ही धमकी दी कि निकाह की रस्म तभी पूरी होगी, जब दहेज में इनोवा मिल जाएगी या मिल जाने का पक्का वादा होगा।
विज्ञापन


इस पर वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। बताते हैं कि इस पर वधू पक्ष ने दूल्हे के पिता और बहनोई व कुछ मित्रों को पकड़ लिया और कमरे में बंद करने के बाद उनकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। जिसमें दूल्हा वारिस, वालिद आशिक मंसूरी, बहनोई पप्पू कोतवाली शाहाबाद के ग्राम सिमरावां, नसीम उर्फ गुड्डू पुत्र मुन्ने  निवासी ग्राम सहजनपुर थाना पाली,व गाड़ी चालक राजीव उर्फ राजू निवासी मोहल्ला सरायं सैफ पाली,फोटोग्राफर आकाश आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनाती हमलावरों ने तीनों गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही मोबाइल व फोटोग्राफर के कैमरे भी लूट लिए। दूल्हे के वालिद आशिक मंसूरी ने कोतवाली शहर शाहजहांपुर में दुल्हन के पिता सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।  वहां से बताया गया कि मामला सदर थाने का है तो वे लोग सदर थाने पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।


ककरा कलां में शादी थी। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दोनों पक्षों में लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे हैं। यदि समझौता नहीं हुआ तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
केके तिवारी, इंस्पेक्टर, थाना सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed