फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Home Guards looted Rs 35,000

होमगार्ड से 35 हजार रुपये लूटे

Wed, 25 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 25 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Home Guards looted Rs 35,000
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

हरपालपुर। थाने से ड्यूटी कर लौट रहे होमगार्ड से मंगलवार शाम टिलियापुर गांव के आगे बदमाशों ने तमंचे के बल पर 35 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सुबह पीड़ित लूट की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने धमकाकर मारपीट की तहरीर लिखाकर मनमानी रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


ललुआमऊ गांव निवासी राहुल (30) होमगार्ड है। मंगलवार को उसकी हरपालपुर थाने में ड्यूटी लगी थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसने कसबे में बस स्टाफ के पास एसबीआई के एटीएम ने 35 हजार रुपये निकाले और फिर ड्यूटी पर चला गया। पांच बजे ड्यूटी समाप्त होने पर वह गांव लौट रहा था। टिलियापुर में वह टेंपो से उतरा। यहां से पैदल ललुआपुर जा रहा था। शाम छह बजे टिलियापुर व ललुआपुर के बीच में बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर रुपये लूट लिए।  विरोध करने पर असलहे की बट और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने राहुल को सीएचसी पहुंचाया। बुधवार सुबह होमगार्ड रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने लूट के बजाय मारपीट तहरीर देने को कहा। मना करने पर उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। होमगार्ड का कहना है पुलिस ने जबरियां तहरीर लेकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी उप निरीक्षक मनोज अवस्थी का कहना है कि होमगार्ड और उसके साढ़ू में मारपीट हुई थी, उसने लूट की मनगढंत कहानी बनाई है। मामला मारपीट का है इसलिए मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed