फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holly in the hoopla generated antagonism, over fifty injured

होली के हुड़दंग में निकाली खुन्नस, पचास से अधिक घायल

Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Holly in the hoopla generated antagonism, over fifty injured
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
हरदोई। होली के हुड़दंग में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इससे लगभग पचास से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र में रठवें के अनुज कश्यप व उसके साथी होली गीत के साथ चांचर निकाल रहे थे। तभी नशे में धुत चांदवैजा के सुनील यादव व अन्य चार साथियाें के साथ उसी मार्ग से आ रहे थे।
विज्ञापन


भीड़ को देख सुनील ने अनुज को  गाली देते हुए फगुआ गीत गाने से मना किया। इस पर विवाद हो गया। इस पर सुनील ने तमंचे से अनुज पर फायर कर दिया। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली अनुज को लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झाला पुरवा के चरनसिंह (45) के भाई मानसिंह और सोने लाल गुरुवार को शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे।

उसने मना किया। इस पर  उन लोगों ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके पेट में लग गई। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।  पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

इधर, पचदेवरा थाना क्षेत्र के मतुआ की गुड्डी (37) और विशेश्वर (35) को गांव में हुए विवाद में गोली मार दी गई। इससे दोनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया।

इधर, हरियावां थाना क्षेत्र के कोढवा के अशोक (32) और उसकी भतीजी वंदना (26) को गांव के ही प्रशांत, साधू, अमित, भोले ने होली रखने के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र के जपरा के राजेश (40), कांति (40), लोनार थाना क्षेत्र के भानापुर के सुनील (25)  और उसके भाई सुशील (22), हरियावां थाना क्षेत्र के गोड़ा खेड़ा के सतीराम (30), उसकी मां सदाप्यारी (55) को गांव के मानेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

इधर, लोनार थाना क्षेत्र के छोटे लाल (55), मुन्ना (60) और उसके पुत्र वीरफल (35) को गांव के राम गोपाल, मानसिंह , विद्या सागर ने होली पर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर छोटे की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सेवा चांदपुर की गुड्डी राठौर (35) को गांव के श्रीराम ने घरेलू विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया।


इधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के धनसरी के हुरमत अली ने गांव के  शिवराम को विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा माधौगंज थाना क्षेत्र के पुजलपुर की रघुरानी (55),लोनार थाना क्षेत्र के शाहापुर नाऊ की आरती (30), देहात कोतवाली क्षेत्र के पोखरी के लाल्ता (45), शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायथोक पूर्वी के राम नरेश (35), अतरौली थाना क्षेत्र के नरामदनापुर के धनपति (40), हरपालपुर थाना क्षेत्र के धोड़ी धर की मुन्नी देवी (55), मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के हीरापुरवा की शिवरानी (60), माधौगंज थाना क्षेत्र के शुक्लापुर भगत की राम देवी (35), राजेश (26), कैलाश (38) और हरियावां थाना क्षेत्र के लिलवल के राम विलास (60) होली में हुए विवाद में चले लाठी-डंडों से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed