फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Head and secretary shall Recovery

प्रधान व सेक्रेटरी से होगी रिकवरी

Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 02 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Head and secretary shall Recovery
toilet - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई(ब्यूरो)। गंगा एक्शन प्लान के तहत बिलग्राम के कटरी छिबरामऊ में शौचालय निर्माण में घोटाले की रिकवरी होगी। डीपीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट में प्रधान व सेक्रेटरी दोषी पाए गए हैं। दोनों से शौचालय निर्माण में खर्च हुई धनराशि की रिकवरी होगी। 

विज्ञापन


गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा किनारे के गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए कटरी छिबरामऊ में वर्ष 2014-15 में 277 और वर्ष 2015-16 में 226 शौचालयों बनवाए गए थे।
विज्ञापन


दोनों साल 503 शौचालयों पर 60 लाख 36 हजार रुपये खर्च किए गए थे। निर्माण के दौरान गुणवत्ता की अनदेखी करने और एक ही परिवार के कई सदस्यों को अलग-अलग शौचालय दिए जाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की। करीब माहभर की जांच पड़ताल के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी। इसमें एक परिवार के कई सदस्यों को शौचालय देने और गुणवत्ता की अनदेखी करने की बात सामने आई है।

डीपीआरओ ने बताया कि तकनीकी अधिकारियों की जांच रिपोर्ट मिल गई है। इस मामले में दोषी प्रधान व सेक्रेटरी के खिलाफ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed