फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guarding the garden of the old murder

बाग की रखवाली करने गए वृद्ध की हत्या

Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 16 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Guarding the garden of the old murder
murder - फोटो : logo

बिलग्राम। कोतवाली अंतर्गत पसनेर में बाग की रखवाली करने गए वृद्ध का शव रविवार को बाग से दूर खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी टार्च दूर टूटी पड़ी थी। शव मिलने के स्थान से करीब 50 मीटर दूर एक बड़े पेड़ की डाल टूटी थी। परिजन हत्या की बात कर रहे हैं लेकिन पुलिस पेड़ से गिरने से मौत होना बता रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पसनेर गांव के भन्नू सक्सेना (65) गांव के श्याम सुंदर द्विवेदी की आम का बाग बटाई लिए थे। रखवाली के लिए भन्नू रात में बाग में ही सोते थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे पत्नी प्रेमा देवी भन्नू को खाना देने बाग गई थी। प्रेमा के अनुसार रात करीब नौ बजे उसने मोबाइल पर पति से बात की थी। रविवार सुबह भन्नू का शव बाग से कुछ दूरी पर खेत पड़ा मिला। हत्या की खबर पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। बाग मालिक के बेटे अमरेश की सूचना पर सीओ बलवंत चौधरी, प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर तथा बीट प्रभारी विनोद मौर्या मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


भन्नू के शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी टार्च टूटी फूटी दूसरी जगह पड़ी थी। इससे परिजन वृद्ध की हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस मामले को हादसा बता रही है। दरअसल जिस जगह शव मिला उससे कुछ दूर एक पेड़ की डाल टूटी पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि भन्नू पेड़ पर चढ़ा होगा और गिरने से उसकी मौत हो गई। किंतु परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि अगर भन्नू पेड़ से गिरते तो शव पेड़ के नीचे ही पड़ा होता। पेड़ से करीब 50 मीटर दूर शव कैसे पहुंच गया, जबकि वहां घिसटने जैसे निशान भी नहीं मिले। इसके अलावा उनकी टूटी हुई टार्च दूसरी जगह कैसे पहुंच गई। मौका ए वारदात के हालात हत्या की आशंका ही जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि भन्नू जिस बाग की रखवाली करते थे, उसके करीब खेत में खड़े बड़े पेड़ की डाल टूटी थी। इससे अनुमान है कि वृद्ध पेड़ से गिरा हो और उसकी मौत हो गई हो। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के गेंदन लाल ने बताया कि मृतक का बड़ा पुत्र राजकिशोर जम्मू कश्मीर में मजदूरी करता है। छोटे पुत्र सोहन, शिवम यही रहते हैं। एक बेटी है उसका विवाह हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed