{"_id":"57a8cefe4f1c1b9976ee47d9","slug":"grocer-questioned-on-fraud-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के आरोप में किराना व्यापारी से पूछताछ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के आरोप में किराना व्यापारी से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव दनियापुर विक्कू निवासी प्रेमकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी प्रेमवती को दो माह पहले लकवा हो गया था। काफी इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो सकी। उसके घर पर दो अनजान व्यक्ति आए और दावा किया कि उनकी बताई दवा से केवल दस दिन में बीमारी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
दोनों अनजान व्यक्ति प्रेम कुमार को लेकर नगर में घंटाघर के पास किराने की दुकान पर गए। वहां से अमरफल भस्म नाम से तीस ग्राम दवा 4800 रुपये में खरीदवाई। लेकिन इस दवा से पत्नी ठीक नहीं हुई। इस पर प्रेमकुमार ने कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए किराना व्यापारी को हिरासत में ले लिया। उधर व्यापारी ने दवा बेचने से इंकार किया है।
विज्ञापन