{"_id":"576986ba4f1c1b6f6fb48095","slug":"going-to-marry-young-women-recorded-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी करने जा रहीं युवतियों के दर्ज हुए बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी करने जा रहीं युवतियों के दर्ज हुए बयान
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
हरदोई। शादी करने जा रही दोनों युवतियां साथ में रहेंगी अथवा एक दूसरे से जुदा हो जाएंगी। इसकी सुनवाई बुधवार को होगी। दोनों का डाक्टरी परीक्षण होने के बाद मंगलवार को अदालत में बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ढाई माह पूर्व शाहजहांपुर की युवती के साथ घर से चली गई थी। युवतियाें के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए थे। रविवार को जीआरपी ने दोनों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया था। जिसकी सूचना परिजनों को दी थी। परिजनों के आने के बाद युवतियों ने घर जाने से इनकार कर दिया था और आपस में शादी करने की बात बताई थी।
विज्ञापन
दोनों युवतियां महिला थाना में पुलिस की हिरासत में हैं। उनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों बालिग हैं। मंगलवार को दोनों के अदालत में बयान भी दर्ज किए गए हैं। बुधवार को अदालत में मामले की सुनवाई होनी है।
विज्ञापन