फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Going on farm Dalit couple shot , Lucknow Referee

खेत पर जा रहे दलित दंपति को गोली मारी, लखनऊ रेफर

Thu, 03 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Thu, 03 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खेत जा रहे एक दलित दंपति पर गांव निवासी दबंग ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली पति के पेट में जा धंसी जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

घटना से घबड़ाई पत्नी भागी तो हमलावर ने उसकी पीठ पर फायर झोंका दिया। इससे वह भी घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आनन फानन दोनों को सीएचसी भेजा जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने घटनास्थल का जायजा लेकर हमलावर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। घटना के पीछे महिला द्वारा हमलावर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला बताया जा रहा है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित दंपति अपने तीन बच्चों व परिजनों के साथ हंसी खुशी रह रहे थे। इसी बीच गांव के एक दबंग से महिला के मतभेद हो गए। आरोप है कि दबंग ने महिला के साथ करीब एक साल पहले दुष्कर्म किया था।

इसपर महिला ने दबंग के खिलाफ दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब चार माह पहले वह जेल से छूटकर आया और महिला पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा।

उसके राजी न होने पर बुधवार को जब वह अपने पति के साथ खेत जा रही थी उसी बीच दबंग हमलावर हो उठा और उसके पति के पेट पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस पर महिला उसे छोड़कर भागी तो दबंग ने उस पर भी फायर झोंक दिया जो उसकी पीठ में जा धंसी। इससे वह भी घटनास्थल पर ही गिर पड़ी।

घटना को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गया। बताते हैं कि दबंग के खौफ के चलते जानकारी के बावजूद किसी ग्रामीण ने मौके पर जाने की हिम्मत नहीं की। सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज जावेद अहमद ने घायल दंपति को तत्काल सीएचसी भेजा।

यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी पर एएसपी बीसी दुबे, सीओ तारकेश्वर पांडेय घटनास्थल पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।  

घटना को लेकर गांव में रहीं चर्चाएं
कछौना। घटना के पीछे गांव मेें अलग अलग चर्चाएं है। ग्रामीणों का कहना है कि घटना में घायल महिला की हमलावर के साथ करीब 4-5 साल से काफी नजदीकी थी।

कुछ दिनों के लिए वह उसके यहां रुकी भी थी। बीच में हुए विवाद के चलते दोेनों अलग हो गए। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना के सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed