{"_id":"595d36474f1c1bd57b8b46a6","slug":"girl-s-death-due-to-a-speeding-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजरफ्तार कार की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजरफ्तार कार की टक्कर से बालिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
माधौगंज। मायके से विदा होकर ससुराल जा रही चचेरी बहन को भेजने आई छह वर्षीय बालिका की तेजरफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। बालिका गांव के निकट से निकली रोड के किनारे खड़ी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
माधौगंज थाना क्षेत्र के पहुंतेरा निवासी रामकिशन की भतीजी विनीता कुछ दिन पहले मायके आई थी। बुधवार को विनीता को ससुराल जाना था। गांव से करीब 500 मीटर की दूरी से बघौली माधौगंज रोड निकली है। विनीता पैदल ही रोड से सवारी पर बैठने के लिए निकली थी। उसके साथ घर की महिलाएं व रामकिशन की बेटी काजल (6) भी रोड तक गई थी। काजल रोड के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बघौली की तरफ से आई तेजरफ्तार कार ने काजल को टक्कर मार दी। हादसे में काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होेने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ जटाशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन