फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gangrape with teen ager girl

किशोरी को बंधक बनाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 05 Feb 2019 11:32 PM IST
gaurav gaurav हरदोई
हरदोई Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 05 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
gangrape with teen ager girl
marital rape - फोटो : pexels.com

शौच के लिए घर से निकली पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को बाइक सवार तीन युवक उठा ले गए। शाहाबाद में एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खोजबीन में लगे परिजनों को किशोरी के शाहाबाद के एक कमरे में बंद होने की जानकारी मिली, तो वह लोग मौके पर पहुंच गए। सोमवार रात किशोरी मिल गई और उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता ने दो लोगों को नामजद कर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर पचदेवरा थाने में दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक फरार हैं।  

विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी एक फरवरी की रात 8 बजे गांव के बाग में शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान वहां बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने उसे खींचकर बाइक पर बैठा लिया। किशोरी के पिता की मानें तो तीनों युवक किशोरी को लेकर शाहाबाद चले गए। शाहाबाद निवासी एक युवक ने किशोरी को अपने घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा। तीन दिन तक उसके साथ तीनों ही युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर दूसरी ओर परिजन किशोरी की तलाश कर रहे थे। सोमवार शाम उन्हें कहीं से भनक लगी कि किशोरी शाहाबाद में एक कमरे में बंद है। वह मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी युवक फरार हो गए। परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed