{"_id":"5867f9444f1c1b3f7aeeb218","slug":"five-teams-failed-to-apprehend-the-former-head-of-the-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच टीमें भी नहीं पकड़ पाई पूर्व प्रमुख के हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच टीमें भी नहीं पकड़ पाई पूर्व प्रमुख के हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 01 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्र के हत्यारोपियों को पुलिस की पांच टीमें तीन दिन बाद भी गिरफ्तार करने में नाकाम रही हैं। आरोपियों की तलाश में टीमें भदैचा व अन्य ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने अगले दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय मिश्र (45) की 28 तारीख को उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई ने भदैचा निवासी राजेंद्र उर्फ राजू सिंह उनके दो भतीजे व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
राजू नैनी जेल में बंद है। जबकि पवन सिंह व पंकज सिंह पुत्र अजय पाल सिंह फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी राजीव मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान, सांडी थाना प्रभारी संजय मौर्या और सुरसा थाना प्रभारी ओपी तिवारी के नेतृत्व में टीमें बनाई थी।
विज्ञापन
हत्याकांड को तीन दिन हो गए हैं, लेकिन यह पांच टीमें अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। टीमें भदैचा में क ई बार दबिश दे चुकी हैं, अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी गई है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि टीमें अपना काम कर रही हैं, अगले दो दिन में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।