{"_id":"590b7a124f1c1b0646442d78","slug":"fired-in-old-rage-teen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में गोली चलाई, किशोर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में गोली चलाई, किशोर घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 05 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गन शॉट
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के उमरनपुर गांव में जमीन के विवाद में पुरानी रंजिश में बुधवार को एक पक्ष की तरफ से गोलियां चलीं। गोलियों की चपेट में आकर ननिहाल आया किशोर घायल हो गया। कि शोर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बजेहरा निवासी सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायल किशोर को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कन्हईखेड़ा के शिवनाथ का ससुराल उमरन निवासी विजयपाल के यहां है। शिवनाथ का बेटा रीतेश (12) कुछ दिन पहले ननिहाल आया था। विजयपाल रीतेश के नाना हैं। बुधवार को विजयपाल खेत पर थे। शाम करीब छह बजे रीतेश अपने मामा नरेंद्र व सुधीर के साथ नाना को खाना देने जा रहा था। रास्ते में कार से असलहों से लैस होकर आए बजेहरा निवासी विनय व अन्य लोगों ने नरेंद्र व सुधीर को रोक लिया।
विज्ञापन
दोनों को जान से मारने की नीयत से गोलियां चला दीं। जिसमें नरेंद्र व सुधीर भाग निकले। जबकि रोहित के दोनों पैरों में गोलियां लग गईं। नरेंद्र व सुधीर के शोर मचाने पर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख विनय और उसके साथी कार से भाग निकले। सूचना पर एसओ संतोष कुमार पहुंचे और पूछताछ के बाद रीतेश को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने विनय समेत सात के खिलाफ जान लेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बताया कि मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सदर विधायक और पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस मामले में भाजपाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने हमलावरों पर कार्रवाई में लापरवाही बरती तो सदन में मामला उठाएंगे। उधर, भाजपा विधायक श्रीकृष्ण शास्त्री ने बताया कि गोलियां चलाने वाले भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं।