फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR fraud will be at the meter reader

फर्जीवाड़े में मीटर रीडर पर होगी एफआईआर

Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR fraud will be at the meter reader
मीटर - फोटो : logo

हरदोई। फर्जीवाड़ा कर विभाग और उपभोक्ता को चूना लगाने पर एक मीटर रीडर पर कार्रवाई की गई। बिल संशोधन करने पर एक उपभोक्ता से धनराशि वसूलने और विभाग में फर्जी सीलिंग प्रमाण पत्र देने के मामले में मीटर रीडर पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए उपखंड अधिकारी ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन


बिजली विभाग में भी फर्जीवाड़ा जमकर हो रहा है। शहर के मोहल्ला वैटगंज में एक ऐसा मामला पकड़ में आया है। मीटर रीडर ने उपभोक्ताओं के मीटर को बदलकर उसमें फर्जी सीलिंग लगाकर विभाग को भेज दिया जबकि उपभोक्ता से धनराशि वसूल ली। जानकारी के अनुसार मोहल्ला वैटगंज निवासी उपभोक्ता शहनाज पुत्री मुश्ताक का बिजली का बिल आईडीएफ में आ रहा था।
विज्ञापन


मीटर रीडर अनुराग ने उपभोक्ता के मीटर को बदल दिया। जिसके बाद रीडिंग से अधिक बिल आ गया तो बिल संशोधन कराने के लिए उन्होंने उपभोक्ता से 25 हजार रुपये लिए। तहरीर के अनुसार उन्होंने उपभोक्ता को मीटर का कागज नहीं दिया और विद्युत विभाग में फर्जी सीलिंग प्रमाण पत्र और बिल संशोधन को प्रार्थना पत्र दिया। बिल संशोधित होने के लिए आया तो मीटर विभाग के अवर अभियंता को सीलिंग प्रमाण में कुछ फर्जीवाड़ा नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सीलिंग प्रमाण पत्र 2014 को बना हुआ मिला जबकि मीटर 2016 में इश्यू कराया गया। उपखंड अधिकारी दिलीप यादव के सामने मामला पहुंचा तो उन्हें भी फर्जीवाड़े की आशंका हुई। अभिलेखों की जांच में मामला सही पाया गया। जिस पर उपखंड अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक और कोतवाली में मीटर रीडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। कोतवाली सुजीत दुबे ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed