फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer tractor-trolley and cash looted

किसान से ट्रैक्टर-ट्राली और नकदी लूटी

Sat, 25 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 25 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer tractor-trolley and cash looted
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। गल्ला मंडी अनाज बेचने आए टड़ियावां के किसान को नशीला पदार्थ खिलाकर शुक्रवार को बदमाशों ने नगदी और ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। सड़क किनारे बेहोश पड़े किसान को शनिवार सुबह अस्पताल पहुंचाया। किसान के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के जयराजपुर निवासी महेंद्र पाल (40) शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली में अनाज बेंचने मंडी आया था। अनाज बेंचकर वह घर लौटने की तैयारी में था तभी दो युवक उसके पास आए और संडीला तक ट्रैक्टर-ट्राली चार हजार रुपये के किराये पर ले गए थे। बदमाशों ने उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर नकदी व ट्रैक्टर-ट्राली लूट लिए और उसे रास्ते में फेंक दिया। इसके बाद से वह लापता था। शनिवार की सुबह वह कछौना थाना क्षेत्र के रैसो गांव के पास सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन


उसके पास मौजूद नगदी और ट्रैक्टर-ट्राली गायब था। किसान के परिजनों के मुताबिक लगभग दो बजे संडीला तक ट्रैक्टर-ट्राली किराए पर ले जाने के  संबंध में उसने फोन पर जानकारी दी थी। इसके बाद देर रात तक उसका फोन नहीं आया। उसके नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो स्वीच आफॅ  था। परिजनों को फि क्र हुई, काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह की सुबह वह कछौना थाना क्षेत्र के रेसों गांव के पास बेहोशी की हालत में मिला। उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed