फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer suicide due to fraud

फर्जीवाड़े से आहत किसान ने फांसी लगाई

Wed, 20 Mar 2019 12:11 AM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 20 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide due to fraud
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये फर्जीवाड़ा कर 75 हजार रुपये निकाले जाने से आहत किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी फर्जीवाड़ा करने वाले आरोपी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंगई मजरा जयराजपुर निवासी ममनीलाल (50) पुत्र गुलाब का बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की भड़ायल शाखा में है। उसने अक्टूबर 2017 में दो लाख पांच हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। सोमवार को ममनीलाल केसीसी से रुपये निकालने के लिए बैंक गया था। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से पिछले कुछ दिन में 75 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। इससे आहत होकर मंगलवार सुबह उसने गांव के बाहर यूकेलिप्टस के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह 10 बजे ग्रामीणों ने शव फांसी पर लटकता देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुत्र सोनेलाल की तहरीर पर गांव निवासी मुन्ना सिंह पुत्र शिवकुमार के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि फर्जी अंगूठा लगाकर रुपया निकाला गया या नहीं, इसका पता जांच के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed