फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Every area was burned raw furnaces

हर क्षेत्र में धधक रहीं कच्ची की भट्ठियां

Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sun, 17 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Every area was burned raw furnaces
बन रही दारू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। नदियों के कटियारी क्षेत्र से लेकर नगर और कसबों के किनारे के गांवों तक कच्ची शराब की भट्ठियां धधक रही हैं। बड़े पैमाने पर कच्ची का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। सबसे ज्यादा पांच नदियों की कटियारी में आबाद हरपालपुर ब्लॉक है। इस ब्लॉक के कर्ता, निकारी, कैखाई, लमकन, सनफरा, नॉदखेडा महितापुर, जुुगापुरवा, सतौथा, खरगपुर, सरेसर, प्रतिपालपुर, तिथिगांव, अर्जुनपुर, मुर्चा शकाबुददीनपुर, चांदा, महमदपुर, शेखापुर, करनपुर, अरवल, अदनियां, श्रीमऊं, कबीराखेड़ा, बेडीजोर, बारामऊ, टिकार में कच्ची मुख्य व्यवसाय बना गया है।

विज्ञापन


सवायजपुर तहसील से करीब सौ मीटर दूर कंजरपुरवा में खुलेआम कच्ची शराब का धंधा होता है। यहां महिलाएं भी इस कारोबार में लिप्त हैं। एक बार पुलिस ने छापेमारी की थी। तब कच्ची शराब के साथ लहन, यूरिया भी मिली थी। माधौगंज में दौलतयारपुर के कंजडपुरवा सहित कई गांव और टोडरपुर के पसेज, कैथापुरवा, रिउरी, जलालपुर, सुनौरा, पिस्तिया, परसई, सहरुआ सहित कई गांवों में कच्ची की भट्ठियां धधकती हैं।
विज्ञापन


मल्लावां के मोहल्ला मिर्जापुर बंदीपुर कंजड़टोला के अलावा बरौना के मजरा कंजड़पुरवा, नेवादपरस, बरहुवा बांसा, मल्लाहनपुरवा, ऐग्घरा सहित कई गांवों में कच्ची का धंधा आम है। गोपामऊ क्षेत्र के टंडौर खेड़ा तिराहे पर कई घरों में गैस चूल्हे पर कच्ची शराब बनाई जाती है। कसबे के मोहल्ला टिकुरी में पन्नी में पैक कर कच्ची शराब की बिक्री होती है। मोहल्ला मिश्राना में भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरावन क्षेत्र में भीखपुर ऐमा, मड़िया, राममदारपुर, सोनिकपुर, हरपालपुर पट्टी, सिकरी, बौरियाखेड़ा, फतेहनगर, बस्तापुर, गठिया, पीरनखेड़ा, नटपुरवा, हिरईखेड़ा, बानपुर, लालपुर खाले, केसरीपुर, धनाखेड़ा, महीठा, सांडादखलौल आदि गांव कच्ची शराब के गढ़ बन चुके हैं। शाहाबाद मेें कांशीराम कालोनी, खेड़ बीबी, करीम नगर, बिरौरी कुुतुब नगर, भड़सी, नरहाइ पुरवा, पिपरिया, उधरनपुर, सरदार नगर, आगपुरर, मगियावा आदि गांवों के अलावा पाली क्षेत्र में धौरालिया, बरगदिया, अहमदपुर, कैथा, कछौना क्षेत्र में अतरादून टिकारी, समसपुर, छतन खेरा, बहकटवा, शंकर खेर, कंजदपुरवा, दुगनाई, प्रतापपुर, अर्सेनी, पंजाबी, झाला पल्लेपार गांव भी कच्ची के कारोबार में लिप्त हैं। हरियावां, के अकबरपुर, जुतुली, चिरयीया झाला, मुरवा, कायमपुर ,गोड़ा खेड़ा और पिहानी के जमुन्हरा, कुल्लही, घमापुर, दानपुर, संतरहा, दुल्लहापुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कच्ची का धंध कुटीर उद्योग बन गया है।

सफेदपोश माफिया पर हाथ नहीं डालती पुलिस
हरदोई। पिहानी और शाहाबाद में बैठा शराब माफिया ही जिले में हरियाणा और अरुणाचल की शराब की अवैध रूप से सप्लाई करता है। इसी माफिया के संरक्षण में गैर प्रांत की शराब मेें मिलावट कर बिक्री होती है। सूत्र बताते हैं कि इस माफिया की पहुंच सत्ता के करीबियों तक है, इसलिए पुलिस और आबकारी विभाग हाथ डालने से बचते हैं।


वर्जन
समय-समय पर गैर प्रांत की अवैध शराब और कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जल्द ही वृहद अभियान चलाने की तैयारी है। लोगों से गुप्त सूचनाएं मांगी जा रही हैं। जल्द ही शराब के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कस  लिया जाएगा। - राकेश अग्रवाल, जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed