फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Elderly man died after drinking raw alcohol

कच्ची शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत

Sat, 17 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 17 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Elderly man died after drinking raw alcohol
शोकागुल पर‌िजन। - फोटो : अमर उजाला

मल्लावां। थाना क्षेत्र के नेवादा परस में कच्ची शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव चारपाई पर मिला। शुक्रवार शाम उसने गांव में ही कच्ची शराब खरीदकर पी थी। मृतक का भाई प्रधान पति के साथ पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस देर शाम तक गांव नहीं पहुंची।

विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली के नेवादा परस निवासी प्यारेलाल (50) पुत्र लल्तू पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके दो बेटी व एक बेटा है। उसने बड़ी बेटी व बेटे की शादी कर दी थी। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसक बाद बेटा फूलचंद्र लुधियाना मजदूरी करने चला गया था। कुछ दिन बाद फू लचंद्र पत्नी व बहन को भी लुधियाना ले गया था। इसके  बाद से प्यारेलाल अकेला ही घर में रहता था। मृतक के छोटे भाई पुत्तीलाल ने बताया कि प्यारेलाल शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन


गांव के कई लोग कच्ची शराब बनाकर बेंचते हैं। शुक्रवार शाम को प्यारेलाल ने गांव निवासी एक युवक के घर से कच्ची शराब के चार पाउच खरीदे थे। उसने घर में बैठकर ही शराब पी थी। पुत्तीलाल ने बताया कि शनिवार को करीब 9 बजे तक  वह घर से बाहर नहीं निकाला। इस पर दरवाजा खटखटाया और कई बार पुकारा। लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर पड़ोसियों को बुलाकर दीवार फांद कर घर के अंदर पहुंचे तो उसकी चारपाई पर उसकी लाश मिली। पुत्तीलाल के मुताबिक कच्ची शराब पीने के कारण ही प्यारेलाल की मौत हुई है। प्यारे लाल ने फूलचंद्र को हादसे की सूचना दी। इसके बाद प्रधान के पति रामबाबू व गांव के अन्य लोगों के साथ कोतवाली में शव के पोस्टमार्टम के लिए सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत होने का मामला संज्ञान में है। उनको मृतक के परिजनों ने लिखित में कोई सूचना नहीं दी है। यदि परिजनों की तरफ से पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना-पत्र मिलता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भगवान सिंह क ोतवाल मल्लावां


मल्लावां के नेवादा परस में अधेड़ की शराब पीने के बाद मौत होने का मामला संज्ञान में है। मृतक के परिजन अभी नहीं पहुंचे थे। उनके पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए हैं।
राजीव मल्होत्रा एसपी हरदोई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed