फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   duplicate tobaco factory caught in naushhera

नौशहरा में नकली तंबाकू फैक्ट्री पकड़ी

Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 13 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
duplicate tobaco factory caught in naushhera
कारखाने से बरामद उपकरण। - फोटो : अमर उजाला

 पुलिस ने सोमवार को कस्बा स्थित एक कारखाने में छापामार कर नकली तंबाकू फै क्ट्री का भंडाफोड़ किया। कारखाने से कई नामों के स्टीकर, उपकरण व पाउच पैकिंग की मशीनें भी बरामद की हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। फैक्ट्री संचालक लाइसेंस के लिए आवेदन किए जाने की बात कह रहा है।

विज्ञापन

एसओ संतोष कुमार ने सोमवार को थाना क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा में एक कारखाने में छापामारी की। कारखाने के अंदर नकली तंबाकू बनाने की का काम हो रहा था। पुलिस ने कारखाने से अलग-अलग नामों से तंबाकू के खाली पाउच, बड़ी मात्रा में तंबाकू, गैस सिलेंडर, सेंट, केमिकल, उपकरण आदि बरामद किए। पुलिस ने सामान जब्त कर कारखाना संचालक  को हिरासत में लिया है। एसओ ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन कराए तंबाकू का कारखाना संचालित होने का मामला एक बाइक सवार को दबोचे जाने पर प्रकाश में आया था। बाइक सवार युवक के पास से कई अलग-अलग नामों की पैकिंग क ी। तंबाकू के अलावा खाली रैपर भी बरामद हुए थे। कड़ी से पूछताछ में उसने बगैर रजिस्ट्रेशन के नकली तंबाकू फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी दी थी। इसी के आधार पर छापामार कार्रवाई कर उपक रण व अन्य सामान बरामद किया गया है। कहा कि खाद्य विभाग को सूचना दी गई है। विभागीय अधिकारियों के पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। संचालक रजिस्ट्रेशन होने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed