फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Deva Sharif came out to be a girl

देवा शरीफ जाने के लिए निकली थी महिला

Fri, 01 Apr 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Fri, 01 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Deva Sharif came out to be a girl
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला

कछौना। लखनऊ निवासी महिला देवा शरीफ जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसकी लाश बुधवार को कछौना के जंगल में मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह वन विभाग आफिस के पास पूरा गांव जोन वाले मार्ग पर 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसका गला रेता हुआ था। पुलिस को जांच पड़ताल में घटना स्थल से दो किमी की दूरी पर जंगल में एक झोला, एक पर्स तथा पास में ही एक साड़ी, चादर, कुछ दवाइयां, बिस्कुट, मूंगफली मिली थी। पर्स में एक मोबाइल नंबर और एक सिम मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने सिम के आधार पर महिला के परिजनों ने वार्ता की तो पता चला कि महिला का नाम साबिया पत्नी असलम है। महिला मूल रूप से जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख के ग्राम पतौजा की रहने वाली थी। वर्तमान में पति के साथ लखनऊ के थाना ठाकुर गंज के हुसैनबाड़ी के पास रहती थी। उसका पति असलम लखनऊ में सब्जी बेचता है। उसका मायका संडीला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इमाम चौक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम ने बताया कि उसके चार पुत्र और एक पुत्री है। वह अक्सर देवा शरीफ के दर्शन के लिए निकल जाती थी और वापस आ जाती थी। वह कछौना कैसे पहुंची इसका जवाब उसके पास नहीं था। उसके पिता मो. जलील की मौत के बाद उसके भाई नानकगंज स्थित कांशीराम कालोनी में रह रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनोें को सौंप दिया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। महिला की शिनाख्त हो गई है जल्द ही आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed