फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Desired bootleggers became official guest

वांछित शराब माफिया बना सरकारी मेहमान

Thu, 27 Oct 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Thu, 27 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Desired bootleggers became official guest
पिहानी क्षेत्र पंचायत की बैठक में ब्लॉक प्रमुख सरिता के दाएं बैठे वांछित आरोपी जेपी गुप्ता और दाएं बैठक को संबोधित करते बीडीओ बृजेश हलवाई। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा से शराब तस्करी करने के  आरोपी जेपी गुप्ता को पिहानी पुलिस 28 दिन से ढूंढ रही है, जबकि वह बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में करीब एक घंटे सरकारी मेहमान बना रहा। ब्लाक प्रमुख पत्नी के बगल में बैठकर उसने अपने निर्देशन में ही बैठक की कार्रवाई संपन्न करवाई। शराब माफिया जयप्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता और उनके परिजनों के नाम शराब की कई दुकानों के लाइसेंस हैं। जेपी की पत्नी सरिता गुप्ता पिहानी की ब्लाक प्रमुख हैं।
विज्ञापन


28 सितंबर को जेपी गुप्ता की दुकान से हरियाणा प्रदेश की दो अंग्रेजी शराब, नकली होलोग्राम, खाली बोतल आदि बरामद किया। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने जेपी गुप्ता और उनकी दुकान के कर्मचारी राम किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन 28 दिन बाद भी जेपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस जेपी को जिले से बाहर फरार होने का बहाना बना रही है। जेपी गुप्ता बीडीसी सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पिहानी ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में वह मौजूद रहे। ब्लाक प्रमुख सरिता गुप्ता के एक तरफ बीडीओ बृजेश कुमार हलवाई और दूसरी तरफ जेपी गुप्ता बैठे थे। बीडीओ ने पुलिस को सूचना देने की बजाए उसके सामने मीठा, नमकीन कई तरह का नाश्ता परोसकर खूब खातिरदारी की। बैठक के बाद ब्लॉक प्रमुख और पत्नी सरिता गुप्ता के साथ जेपी गुप्ता आराम से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहानी कोतवाली प्रभारी कुलदीप ‌सिंह सेंगर ने बताया कि जेपी गुप्ता की दुकान से हरियाणा की शराब बरामद हुई थी। इस मामले में वह फरार हैं। जेपी गुप्ता के क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल होने की सूचना नहीं मिली। मैं टडियावां में मीटिंग में था। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed