{"_id":"57055af14f1c1bde6fc810f6","slug":"dcm-caught-filled-with-beef-eight-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस से भरी डीसीएम पकड़ी, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोमांस से भरी डीसीएम पकड़ी, आठ पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
डीसीएम निकालती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर (हरदोई)। मझिला थाना क्षेत्र के जमुरा गांव में बुधवार की भोर एक डीसीएम का पहिया नाली में फंस गया। गाड़ी न निकलने पर चालक समेत सभी लोग वहां से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना इंचार्ज ने जेसीबी से डीसीएम को निकलवाकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में गोमांस था। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चार नामजद समेत आठ के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। थाना इंचार्ज विद्यासागर ने बताया आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
मंझिला थाना क्षेत्र का जमुरा गांव से बुधवार की सुबह करीब चार बजे एक डीसीएम में गोमांस भरकर कुछ लोग जा रहे थे इसी दौरान डीसीएम का अगला पहिया गांव के बाहर एक नाली में फंस गया। चालक ने काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच गांव के कुछ लोग शौच के लिए उधर से निकले तो उन्हें देख चालक और उसमें सवार अन्य लोग वहां से खिसक गए। आस पास के ग्रामीण मौके पर आ गए, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर थाना इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जेसीबी मंगवाकर डीसीएम को नाली के दलदल से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
उन्होंने डीसीएम रखी भूसे की बोरियां हटवाकर देखी तो भारी मात्रा में गोमांस रखा मिला। उन्होंने गोमांस का नमूना लेकर जांच को भिजवा दिया और गाड़ी कब्जे में लेकर गोमांस को नष्ट करवा दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि इस मामले में गांव के शमशाद, इखलाक, नन्हा, गुलाम और चार अज्ञात लोगाें के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम सील कर दी है। उधर, गांव प्रधान विट्टा के पति विरासत ने बताया कि डीसीएम में गोमांस भरा था। गांव के कुछ लोग इस धंधे में लगे हैं।
विज्ञापन