{"_id":"57daec464f1c1ba009d47bfd","slug":"daughter-s-boyfriend-was-the-murder-of-the-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के प्रेमी ने की थी वृद्ध की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के प्रेमी ने की थी वृद्ध की हत्या
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र में पेंग गांव के मजरा सडक पुरवा निवासी वृद्ध की हत्या उसकी ही बेटी के प्रेमी ने की थी। ये दावा पुलिस ने किया है। उनका कहना है कि मां ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात पिता को पता चली तो उसने बेटी के प्रेमी को धमकाने के साथ चेतावनी दी थी। इस पर प्रेमी ने उसकी हत्या क र दी।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना में पेंग गांव के मजरा सडक पुरवा निवासी कांशीराम (60) की सात सितंबर की रात खेत पर फसल की रखवाली करते समय खुरपी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। एसपी उमेश सिंह का दावा है कि कांशीराम की हत्या गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र हरद्वारी ने साथी अमित आरख पुत्र लहड़ी के साथ की थी। श्रवण का मृतक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा थ। मृतक की पत्नी ने श्रवण को बेटी के साथ देख लिया था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर कांशीराम ने श्रवण को दोबारा बेटी के साथ नहीं दिखने की चेतावनी दी। इसी बात को लेकर श्रवण खुन्नस रखने लगा और अमित के साथ सात सितंबर की रात खेत पर सो रहे कांशीराम की खुरपी से गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कांशीराम क ी हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन