फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Daraoga beaten the shopkeepers, threw luggage

दरोगा ने पटरी दुकानदारों को पीटा, सामान फेंका

Mon, 04 Sep 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 04 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Daraoga beaten the shopkeepers, threw luggage
सीओ सिटी से वार्ता करते व्यापारी नेता। - फोटो : amarujala

हरदोई। पिहानी चुगीं पर सड़क तक दुकान लगाए दुकानदारों को उपनिरीक्षक ने रविवार रात पीट दिया। आरोप है कि दुकान का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। सोमवार को घटना से आक्रोशित व्यापारी नेता सीओ सिटी से मिले। पूरे मामले से अवगत कराते हुए उनसे कार्रवाई की मांग की। सीओ के आश्वासन पर व्यापारियोें का आक्रोश शांत हुआ।

विज्ञापन


शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक कमरुद्दीन रविवार देर शाम शहर में गश्त पर थे। पिहानी चुंगी पर लोग सब्जी की दुुकान पटरी पर सजाते हैं। कुछ दुकानदारों ने सड़क तक दुकान सजा रखी थी। इस पर उपनिरीक्षक ने दुकानदारों को टोका। दुकानदारों ने यह कहकर मामला खत्म करने की कोशिश की कि कल से पीछे हटकर ही दुकान लगेगी।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर उपनिरीक्षक गुस्सा गए और उन्होंने कुछ दुकानदारों का सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। दुकानदारों ने इसका विरोध किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उस समय दुकानदार खुद को बचाते हुए शांत हो गए। सोमवार सुबह इन लोगों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री अजय कुमार टंडन, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, अवनीश त्रिवेदी आदि के साथ सीओ सिटी से मिलने पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह राठौर से मिलकर अपनी बात रखी। आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि उपनिरीक्षक का व्यवहार निंदनीय है। इस पर सीओ सिटी ने खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।


साथ ही यह भी तय हुआ कि व्यापारी और पुलिस मिलकर पटरी दुकानदारों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। इस दौरान शुभम वर्मा, आशीष प्रजापति, अभिषेक मिश्रा, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे। उप निरीक्षक कमरुद्दीन ने बताया कि उन्होंने किसी की पिटाई नहीं की। सड़क तक पटरी दुकानदार दुकानें सजाए थे। इसके कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। यातायात भी अवरुद्ध हो रहा था। इसके कारण दुकान हटाने को कहा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed