फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dabo the antitank warrior who created the tamas

तमंचा बनाने वाले अंर्तजनपदीय शातिर को दबोचा

Tue, 08 Aug 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Tue, 08 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dabo the antitank warrior who created the tamas
शातिर के साथ मौजूद थाना प्रभारी व पुलिस टीम। - फोटो : amarujala

पाली।  तमंचे और कारतूस बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। पूरे गोरखधंधे का खुलासा करने के लिए खुद थाना प्रभारी ग्राहक बनकर तमंचा बनाने वाले के पास पहुंचे थे। 

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम ठेहापुर निवासी एक युवक लंबे समय से आस-पास के कई जिलों में तमंचों और कारतूसों की तस्करी करता रहा है। पुलिस को इसके बारे में जानकारी भी थी लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से कतराती थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी थानाध्यक्ष दीपक रघुवंशी को मिल रही थी। दीपक ने उक्त शातिर का मोबाइल नंबर तलाश कर उससे ग्राहक बनकर बात की।  कुछ असलहों का सौदा तय किया। शुरुआती दौर में मना करने के बाद शातिर असलहे देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय सौदे के मुताबिक थाना प्रभारी दीपक रघुवंशी ने उसे पाली, शाहाबाद मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के परेली ग्राहक सेवा केंद्र  पर बुलाया। यहां पहले से ही पुलिस सादी वर्दी मेें तैनात थी। उसका हुलिया देखते ही पुलिस ने पहचान कर हिरासत में ले लिया।


थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम विजय शर्मा  निवासी खेरापुर थाना लोनार बताया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर पर फर्रूखाबाद, कन्नौज, शाहजहांपुर समेत आठ जनपदों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed