{"_id":"c2eb1f8374e92c8469473453f2b5ca28","slug":"crushed-to-death-by-falling-wall-schoolgirl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से छात्रा की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार गिरने से छात्रा की दबकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान पक्की दीवार गिर पड़ी। इससे उसके
विज्ञापन
मलबे में दबकर छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के
ग्राम मेंडुआ निवासी हीरालाल की 13 वर्षीय पुत्री मनु गुरुवार की शाम गांव
की दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रही थी।
तभी बारिश होने लगी। इस कारण वह पड़ोसी आशाराम की दीवार के किनारे खड़ी हो गई। इसी बीच बारिश से दीवार भरभराकर गिर पड़ी। इससे वह उसके मलबेे में दब गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार
में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में मृतका के ताऊ अमरपाल ने बताया कि मनु गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी।
दीवार गिरी एक घायल, चार बाइक क्षतिग्रस्त
मौरंग के अधिक दबाव के कारण दीवार गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दीवार के पास खड़ी चार बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिनेमा रोड पर त्रिलोकी ज्वैलर्स के मालिक का मकान है। इसके पीछे निर्माण कार्य चल रहा था। इसके लिए अहाते में दीवार के सहारे
मौरंग एकत्रित की गई थी। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ये दीवार गिर पड़ी। इससे डा.जेके वर्मा के यहां अपने बच्चे दवा लेने आया राकेश सिंह (40) पुत्र हरी सिंह निवासी सकरा थाना लोनार मलबे की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा दीवार के पास खड़ी चार बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। राकेश की
पत्नी विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह दवा लेने डाक्टर के पास आई थी। वह बच्चे को लेकर अंदर चली गई। पति बाइक की डिग्गी से पर्चे निकाल रहे थे। तभी हादसा हो गया। घटना से काफी देर तक गली में आवागमन अवरुद्ध रहा। आस पास के लोगों ने बताया कि दीवार काफी पुरानी थी और मौरंग का अधिक लोड होने के कारण गिर गई।