फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contacting the family of the teenager was pretending to begging

भिक्षा मांगने के बहाने किया था किशोरी के परिजनों से संपर्क

Tue, 23 May 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 23 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Contacting the family of the teenager was pretending to begging
पुलिस हिरासत में गैंगरेप की आरोपी। - फोटो : amarujala

पिहानी।  क ोतवाली क्षेत्र में 14 मई को निपानि आश्रम में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपी डर्रा गांव के हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। दुष्कर्म आरोपियों ने भिक्षा मांगने के बहाने किशोरी के परिजनोें से संपर्क किया था।

विज्ञापन


मझिला थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय दलित बिरादरी की किशोरी 14 मई को मां के साथ पिहानी कोतवाली के डर्रा गांव के निपानि आश्रम में झाड़-फूं क कराने गई थी। यहां पर झाड़-फूं क के बहाने डर्रा के मुकेश व उसके दो साथियों ने रात भर बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


किसी तरह उनके चुंगल से निकल कर किशोरी और उसकी मां गांव पहुंची थी। 16 मई को पिता के साथ किशोरी ने थाने पहुंचकर मुकेश व तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह पुलिस ने जहानीखेड़ा बस स्टैंड के पास से मुकेश और उसके दोनों साथियों केा गिरफ्तार किया। मुकेश के अलावा दोनों आरोपी विद्यासागर व छोटे भी डर्रा गांव के ही रहने वाले हैं। पूछताछ में बताया कि किशोरी की बीमारी के बारे में पता किया था।

इसके बाद साजिश के तहत पीड़िता के घर भिक्षा मांगने गए थे। किशोरी की मां भिक्षा देने आई थी। घर में प्रेत बाधा होने की बात कहते हुए भिक्षा लेने से मना कर दिया। इस पर किशोरी की मां डर गई और प्रेत बाधा से छुटकारे का उपाय पूछा।


इस पर तीनों ने तंत्र विद्या का झूठा नाटक दिखाकर किशोरी की मां को प्रभावित किया। इसके बाद किशोरी और उसकी मां आश्रम में गई थी। एसएसआई कुलदीप सेंगर ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed