{"_id":"577d4c3d4f1c1b93477fa4e6","slug":"college-manager-60-thousand-car-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज प्रबंधक की कार से 60 हजार की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज प्रबंधक की कार से 60 हजार की चोरी
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। थाना क्षेत्र के कटियामऊ निवासी कालेज प्रबंधक की कार से चोरों 60 हजार रुपये पार कर दिए। प्रबंधक अपनी कार एसबीआई शाखा के सामने खड़ी करके बाजार से खरीदारी करने गए थे। लौटने पर कार में रखा रुपयों का बैग गायब मिला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कटियामऊ निवासी अनिल कुमार सिंह जगन्नाथ प्रसाद इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। इसी माह परिवार में शादी है। बुधवार को परिवार के सदस्यों को कस्बा से खरीदारी कराने आए थे। तीन बजे एसबीआई शाखा के सामने कार खड़ी करके कुछ दूरी पर स्थित दुकानों पर खरीदारी करने लगे। वापस लौटे तो कार में रखा रुपयों का बैग गायब था। उन्होेंने चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला मौके पर पहुंचे। अनिल ने बताया कि बैग में 60 हजार रुपये, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के अंक पत्र व पास बुक थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन