{"_id":"5736184a4f1c1be372919c42","slug":"chen-teacher-took-pounce","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपट ले गए शिक्षिका की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपट ले गए शिक्षिका की चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 13 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग की शिकार शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। मोहल्ला आलू थोक में शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा खोल रही शिक्षिका के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपट ले गए। भीड़भाड़ वाले मोहल्ले में चेन स्नैचिंग होने से लोगों में खलबली मच गई। शिक्षिका के चिल्लाने पर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी नूपुर मिश्रा प्राथमिक विद्यालय बबनापुर ब्लॉक बावन में शिक्षिका हैं। उनके पति विद्या निधि मिश्र भी शिक्षक हैं। विद्या निधि शुक्रवार को स्कूल गए थे जबकि नूपुर अवकाश पर थीं। सुबह करीब 10 बजे नूपुर घर के पास दुकान में सामान खरीदने गई थीं। लौटकर वह सामान से भरा झोला नीचे रखकर मुख्य गेट का ताला खोल रहीं थीं। इसी बीच बाइक पर दो युवक तेजरफ्तार से आए। पीछे बैठे युवक ने नूपुर के गले से सोने की चेन झपटी और रेवती रमन वाली गली क ी तरफ को भाग निकले। बदमाशों के हमले से सहमी नूपुर कुछ देर तक कुछ बोल न सकीं।
विज्ञापन
कुछ मिनट बाद उन्होंने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग रमन वाली गली की ओर बाइक लेकर दौड़े। इधर उधर लोगों ने तलाश की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। नूपुर ने बताया पीछे बैठा बदमाश नीली शर्ट पहने था। दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की सूचना पर सीओ सिटी रामलाल राय, कोतवाल सुजीत दुबे मौके पर पहुंचे और शिक्षिका से जानकारी ली। शिक्षिका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन