फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CCTV footage will be decided by the direction of investigation

सीसीटीवी फुटेज से तय होगी जांच की दिशा

Fri, 04 Aug 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 04 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage will be decided by the direction of investigation
विनीत श्रीवास्तव के घर में सीसीटीवी फुटेज देखते एसएसआई। - फोटो : amarujala

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बहरा सौदागर पूर्वी में भाजपा नेता ग्राम प्रधान के घर हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शहर कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने गुरुवार को ग्राम प्रधान के घर के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज कब्जे में लिए हैं। इनकी जांच के बाद पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


बुधवार रात बहरा सौदागर पूर्वी में रहने वाले सांडी विकास खंड के ग्राम उल्लामऊ के प्रधान आशीष सिंह के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। घटना के समय आशीष की पुत्री दिव्या घर में अकेली थी। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों में से दो ने तमंचे के बल पर उसे कब्जे में ले लिया था। धमकाकर उसे किनारे बैठा दिया था और घर में आधे घंटे तक लूटपाट की थी।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश आशीष सिह की सेफ से 80 हजार रुपये और आशीष की पत्नी शालू सिंह की सेफ से कई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर लूट ले गए थे। घटना की जानकारी से शहर में सनसनी फैल गई थी। रात में ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी निधि सोनकर और सीओ सिटी ममता कुरील पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी। बुधवार देर रात तक दोनो अधिकारियों ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनो अधिकारियों ने आशीष सिंह के पड़ोसियों से भी पूछताछ की थी। पूरे मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि इसी गली में रहने वाले विनीत श्रीवास्तव के घर के बाहर सीसी कैमरे लगे हैं। गुरुवार को शहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने विनीत श्रीवास्तव के घर पहुंचकर कैमरे की रिकार्डिंग देखी और इसे एक पेनड्राइव में ट्रांसफर करा लिया। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाल और सीओ सिटी फुटेज देखने के बाद जांच की दिशा तय करेगें। 


रंजिश भी पता करा रही पुलिस 
घटना को अंजाम देने आए बदमाश ग्राम प्रधान आशीष सिंह को लगातार गालियां दे रहे थे। पुलिस का मानना है कि आशीष सिंह राजनीति में सक्रिय रहते हैं। इसके कारण लोगों से रंजिश हो सकती है। इस लूटपाट को रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इससे इतर पुलिस यह भी पता कर रही है कि आशीष सिंह या उनके पुत्र गौरव ठाकुर की रंजिश किस किस से है। इतना ही नहीं यह भी देखा जा रहा है कि कहीं किसी ने घटना को मोड़ देने के लिए तो बदमाशों से प्रधान को गालीगलौज नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed