{"_id":"58b4683e4f1c1bbf56831e2e","slug":"cash-from-grocer-bike-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से नगदी, बाइक लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से नगदी, बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
भरखनी। कुड़ी बाजार से घर लौट रहे नासा गांव के व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी, मोबाइल, बाइक और सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी की पिटाई भी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के मजरा नासा निवासी रवींद्र उर्फ खंजादे पुत्र रामगोपाल किराने का कारोबार करता है। वह शाहाबाद से सामान खरीदकर गांवों की छोटी दुकानों में सप्लाई करने के साथ अनंगपुर, कुड़ी, नारायणपुर की साप्ताहिक बाजारों में भी दुकान लगाता है।
विज्ञापन
रविवार को वह कुड़ी गांव की बाजार गया था। शाम करीब सात बजे वह दुकान का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में असलहाधारी तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक धीमी करने पर पैर मारकर बदमाशों ने रवींद्र को गिरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद कनपटी पर तमंचा लगाकर नौ हजार रुपये, करीब 20 हजार का सामान, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की।
लूटपाट कर बदमाश शाहजहांपुर की ओर भाग गए। रवींद्र ने बताया कि लोन लेकर कारोबार के लिए बाइक खरीदी थी। अब उसके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने पचदेवरा थाने में तहरीर दी है
यूपी 100 ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में पुलिस पहुंचने का दावा गलत साबित हुआ। पिपरिया और अनंगपुर के पास यूपी 100 मुस्तैद रहती है। वारदात स्थल से नासा की दूरी महज एक किलोमीटर है। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजन के मोबाइल से 100 नंबर डायल किया। सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंच पाई।