{"_id":"5af5e04d4f1c1be9408b4867","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-teachers-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के घर से नगदी और जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के घर से नगदी और जेवर चोरी
हरदाेई
Updated Fri, 11 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी तिराहा मुख्य मार्ग स्थित शिक्षक के घर को गुरुवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर नगदी और जेवर लेकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला रायटोला निवासी शिक्षक अनिल कुमार राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका एक मकान सांडी तिराहे पर है। जहां उनका बड़ा बेटा विवेक रहता है। गुरुवार रात मकान में कोई नहीं था। रात में ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कमरे में रखे बक्से से ढाई ग्राम सोना, साढ़े चार किलो चांदी के जेवरात, 80 हजार नगद और कारतूस की पेटी चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों से घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वह मौके पर गए तो सामान बिखरा मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन