{"_id":"5b8ec150867a5548394f3fd9","slug":"cash-and-jwellery-theft-from-locked-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लाखों की नगदी और जेवर चोरी
hardoi
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने सोमवार रात कस्बे में पेट्रोल पंप के पास एक घर को निशाना बनाया। छत का जाल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने नगदी और जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह मकान मालिक ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बरंडारी निवासी अनूप सिंह का सांडी तिराहे के पास मकान है। अनूप सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सोमवार को मायके और वह गांव गए थे। घर में ताला पड़ा था। देर रात घर की छत पर चढ़े चोरों ने जाल काट दिया। चोरों ने कमरों में पड़े ताले तोड़ दिए और अलमारी में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये और जेवर समेत लगभग छह लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। चोर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर भाग गए। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने घर के पीछे साड़ी लटकती देखी तो उन्हें घटना की जानकारी दी। कमरे में कई जगह सिगरेट के जले टुकड़े भी पड़े थे। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। गौरतलब है कि नौ दिन पहले रक्षाबंधन के दिन शिक्षक के घर में लाखों की चोरी हुई थी। एसओ अरुणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन