{"_id":"5894c6f74f1c1bce22e80461","slug":"car-riders-miscreants-looting-of-petrol-at-the-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। संडीला से चार किलोमीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने गुरुवार रात सेल्समैन को तमंचा लगाकर 7200 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने 1400 रुपये का पेट्रोल भी अपनी गाड़ी में भरवा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के थानों की मदद से बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। हालांकि घटना के बाद से पेट्रोल पंप सेल्समैन ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गिरजा फि लिंग स्टेशन पर गुरुवार रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने कार में 1400 रुपये का पेट्रोल डलवाया और सेल्समैन संतोष से पर्ची मांगी। सेल्समैन उसे केबिन में ले गया। वहां दूसरा सेल्समैन मंजेश भी मौजूद था। सेल्समैन पर्ची बनाने लगा। तभी तीन और बदमाश केबिन में घुस आए। उसमें एक ने तमंचा निकालकर सेल्समैन संतोष की कनपटी पर लगा दिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने सेल्समैन से 1800 और लाकर में रखे 4000 रुपये लूट लिए। केबिल लॉक कर बदमाश भाग निकले। सेल्समैन के शोर मचाने पर पास के ढाबे से लोग पहुंचे और केबिन खोला। इसके बाद सेल्समैन ने डायल 100 पर सूचना दी। कुछ ही देर में डायल 100 की गाड़ी और सीओ कमर मजीद पुलिस व कोतवाल उमां शकर उत्तम मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
कोतवाल ने वायरलेस से आस-पास के थानों को सूचना दी और घेराबंदी कराई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। वहीं, पेट्रोल पंप पर न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही सुरक्षा गार्ड तैनात है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।