फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   byke riders looted couple

दंपति को बाइकर्स ने लूटा

Sun, 26 Nov 2017 11:45 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 26 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
byke riders looted couple
पीड़ित दंपति। - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर से दवा लेकर बाइक से लौट रहे दंपति को पचदेवरा थाने से 100 कदम की दूरी पर बाइकर्स ने लूट लिया। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। 

विज्ञापन

पचदेवरा निवासी नीतीश कुमार शनिवार को पत्नी रूबी को चिकित्सक को दिखाने शाहजहांपुर गए थे। देर शाम बाइक से पचदेवरा लौट रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और तमंचे के दम पर 20 हजार रुपये, कुंडल, चेन, अंगूठी और पायल भी लूट लिए। पचदेवरा थाने का चौकीदार सादिक बाइक से वहां पहुंचा तो आरोपियों ने तमंचा दिखाकर उसे भगा दिया। सादिक नेे थानाध्यक्ष महेशपाल सिंह को घटना के बारे में बताया। थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बाइकर्स का पीछा किया लेकिन तीनों युवक एक किलोमीटर दूर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया कि बाइक में नंबर नहीं पड़ा था। चेचिस नंबर के आधार पर बाइक तिलहर निवासी इशाक की होने की बात पता चली है। पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया कि पीड़ित ने तहरीर ही नहीं दी है। जबकि पीड़ित दंपति नीतीश और रूबी ने तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed