{"_id":"589222984f1c1b5a42e804a4","slug":"businessman-accused-of-looting-the-home-of-onion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज कारोबारी के घर बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्याज कारोबारी के घर बदमाशों ने की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमिरता तिराहे पर व्यापारी की झोपड़ी के पास लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी कोतवाली क्षेत्र में अमिरता तिराहे के पास प्याज कारोबारी की झोपड़ी पर मंगलवार रात शास्त्र बदमाशों ने धावा बोला। बदमाश पिता पुत्र को बंधक बनाकर 30 हजार रुपये और जेवर लूट ले गए। पीड़ित की पुलिस पर सुबह सूचना ने जांच पड़ताल की लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जमुही गांव का मूल निवासी रामकुमार पुत्र फूल चंद प्याज कारोबार करता है। वह अमिरता गांव के पास पिहानी-शाहाबाद रोड के किनारे झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहता है।
मंगलवार रात खाना खाने के बाद रामकुमार, उसकी पत्नी बच्चे और माता पिता झोपड़ी में सोए थे। रात में असलहों से लैस नौ बदमाश उसकी झोपड़ी में घुस आए और रामकुमार व उसके पिता को बांध कर डाल दिया। बदमाश जेवरात, तीस हजार रुपये और मोबाइल लूटकर शाहाबाद की ओर भाग निकले।
सुबह रामकुमार ने पुलिस को सूचना दी। लूटपाट की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची कर जांच पड़ताल की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। रामकुमार ने बताया कि प्याज खरीदने, बेचने का काम करता है। प्याज बेचकर आया था, वही रुपये रखे थे। कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।