फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bolero rider kidnap jansewa center honour

जनसेवा केंद्र संचालक को उठा ले गए बोलेरो सवार

Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 09 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
bolero rider kidnap jansewa center honour
नवीन गुप्ता उर्फ चमन की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
 देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनसेवा केंद्र संचालित करने वाले युवक को शुक्रवार शाम बोलेरो पर आए पांच लोग उठा ले गए। परिजनों ने थाने और एसपी को शिकायती पत्र दिया है। 
विज्ञापन

 देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहाबाद रोड पर ग्राम कोर्रिया का मजरा बरौली है। यहीं पर नौरंग मार्केट के पास अश्वनी प्रसाद गुप्ता रहते हैं। अश्वनी कपड़ों की फेरी लगाते हैं। घर के आगे उन्होंने दुकान बनवा रखी है, जिसमें उनका पुत्र नवीन गुप्ता उर्फ चमन (22)  जनसेवा केंद्र चलाता है। अश्वनी की मानें तो चमन शुक्रवार सुबह घर से यह कहकर गया था किसी काम के लिए शाहाबाद जा रहा है। शाम को कुछ बोलेरो सवार उसे लेकर उसके जनसेवा केंद्र पर पहुंचे। यहां से चमन और जनसेवा केंद्र में रखी आधार कार्ड बनाने वाली मशीन को बोलेरो में ले गए। बताया कि बोलेरो में सवार लोगों की संख्या पांच थी। इसमें एक के पास अत्याधुनिक हथियार था। देर रात तक चमन नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। अश्वनी गुप्ता का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अनहोनी की आशंका में उन्होंने देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने के साथ ही एसपी को भी शिकायती पत्र दिया है। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी इस बारे में जानकारी कर कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


कहीं पुलिस तो नहीं ले गई चमन को 
चमन के घर के आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो बोलेरो सवार जो लोग दुकान पर आए थे उनमें एक व्यक्ति के पास अत्याधुनिक हथियार भी था। इसलिए इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि युवक को पुलिस ने उठाया हो। हालांकि सूत्र बताते हैं कि जिले की क्राइम ब्रांच ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन अन्य किसी जनपद की पुलिस टीम की कार्रवाई से इनकार भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed