{"_id":"573e0e584f1c1b9857ac77a1","slug":"bike-thief-caught-antrgnpdiy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय दो बाइक चोर पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय दो बाइक चोर पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 20 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली पुलिस ने बुधवार रात को मिश्राखेड़ा पुलिया के पास से दो अंतर्जनपदीय बाइक चोरों को दबोच लिया। उनके पास से फर्जी नंबर लिखीं सात बाइकें मिली हैं। कानपुर देहात, इटावा और मैनपुरी से चुराई गईं इन बाइकों के कागजात भी फर्जी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
अतरौली पुलिस ने बुधवार रात मिश्राखेड़ा पुलिया के पास सुनील कुमार गुप्ता निवासी मंझार मजरा पीपरगांव, इसी गांव के सुधीर दीक्षित को दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी की बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सुनील के घर से छह अन्य बाइकें भी बरामद कीं। जो बाइक सुनील के पास से मिली उसका बीमा और रजिस्ट्रेशन भी फर्जी था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बरामद बाइकें इटावा, मैनपुरी व कानपुर देहात से चोरी की गई हैं। सभी बाइक पर फर्जी नंबर पड़े हैं। चार बाइक चोरी के मुकदमे इटावा के जसवंतनगर, चौबिया व मैनपुरी के भोगांव थानों में दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया कि सुनील शातिर अपराध है। उसके खिलाफ अतरौली व टड़ियावां थानों में गैंगस्टर सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। ये लोग आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर जुएं के अड्डों पर सस्ते दामों में बेच देते थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन