फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhornpur murder police got the call detail

बहोरनपुर हत्या कांड में पुलिस को मिली कॉल डिटेल

Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bhornpur murder police got the call detail
हत्या - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई।  लोनार थाना क्षेत्र के बहोनपुरवा के दोहरे हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने कॉल डिटेल मिल गई है। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले जिन नंबरों से मृतका के नंबर पर कॉल व मैसेज किए गए थे। उन नंबरों की कॉल रिकार्डिंग व मैसेज का ब्योरा निकलवाने के लिए भेजा था। मृतका के परिजनों की तरफ से एडीजी व महिला क ल्याण विभाग को प्रार्थना पत्र भेजे जाने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

विज्ञापन


बहोरनपुर के हिमांशी श्रीवास्तव और सत्येंद्र  कुशवाहा की हत्या में पुलिस के जांच के तौर तरीके से असंतुष्ट परिजनों ने 17 दिसंबर को एडीजी व महिला क ल्याण विभाग को प्रार्थना पत्र भेजा था। इस खबर को अमर उजाला में 21 दिसंबर के अंक में प्रकाशित कि या था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने करीब 20 दिन पहले जिन नंबरों से हिमांशी को काल व मैसेज भेजे थे।

विज्ञापन

 

उसकी कॉल डिटेल निकलवा ली है। पुलिस जल्द ही कॉल डिटेल की जांच करेगी। जिसके आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझने की संभावना है।  मुख्य आरोपी न्योरादेव स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक हर्षवर्धन और उसके बेटे शुभम व सत्यम के  खिलाफ दूसरी तहरीर लोनार थाना प्रभारी व एसपी को दी थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिमांशी के भाई ने 6 दिसंबर को और सत्येंद्र के भाई ने 7 दिसंबर को तहरीर दी थी। इसके चलते थाना प्रभारी मृतका के घर गए थे। उन्होंने हिमांशी की मां शिल्पी श्रीवास्तव से जिन नंबरों से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे गए थे। वह नंबर व अन्य डिटेल ले गए थे। लेकिन इस दौरान थाना प्रभारी ने हिमांशी की मां शिल्पी श्रीवास्तव से कहा था कि जांच क्या करें सत्येंद्र ने आप क ी बेटी की हत्या की थी। इसके बाद उसके परिजनों ने उसे फांसी पर लटका दिया था। जबकि वारदात के दिन से ही पुलिस सत्येंद्र के खुदकुशी करने का दावा कर रही थी। थाना प्रभारी एके राय ने बताया कि 22 तारीख को कॉल डिटेल मिल गई थी। शुक्रवार को वह हाईकोर्ट एक केस की विवेचना में आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed