फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhai injured in land dispute

जमीन के विवाद में भाई को घायल किया

Sat, 13 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 13 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bhai injured in land dispute
मारपीट - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा में जमीन के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को दो भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। बड़ा भाई बीच बचाव करने पहुंचा तो मझले भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दो छोटे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को विवाद हो रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई राम प्रकाश (60) दूध बेचकर घर पहुंचा। वह साइकिल खड़ी करके दोनों भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बीचबचाव करने लगा।
विज्ञापन


इस पर मझले भाई, पत्नी व दोनों के बेटों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed