{"_id":"5916082d4f1c1bf2078514e9","slug":"bhai-injured-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में भाई को घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में भाई को घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 13 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा में जमीन के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को दो भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। बड़ा भाई बीच बचाव करने पहुंचा तो मझले भाई और उसके परिवार के सदस्यों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी दो छोटे भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को विवाद हो रहा था। इसी दौरान बड़ा भाई राम प्रकाश (60) दूध बेचकर घर पहुंचा। वह साइकिल खड़ी करके दोनों भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बीचबचाव करने लगा।
विज्ञापन
इस पर मझले भाई, पत्नी व दोनों के बेटों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि इस संबंध में उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन