फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Beniganj elderly man died after drinking

बेनीगंज में शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत

Wed, 21 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Wed, 21 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Beniganj elderly man died after drinking
dead body
बेनीगंज के मोहल्ला कृष्णानगर में शराब पीने के बाद अधेड़ की मौत हो गई। पत्नी ने सिंघाड़े की खेती में साझेदार पर शराब में जहर मिलाने की तहरीर बेनीगंज कोतवाली में दी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।  बेनीगंज के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी बाने क श्यप (50) पुत्र मैकू खेरवा गांव के तालाब में सिंघाड़े की फसल बोए था। फसल में उसके मोहल्ले का हनीफ साझीदार है। मंगलवार सुबह बाने तालाब पर चला गया था।
विज्ञापन


पत्नी कुंती ने बताया कि शाम करीब छह बजे हनीफ का पुत्र बबलू बाइक से बाने को घर छोड़ गया था। उस दौरान बाने शराब के नशे में धुत था। खाना खाने के बाद वह सो गया था। सुबह करीब सात बजे तक बाने उठा नहीं था तो कुंती उसे जगाने गई। बिस्तर पर बाने मृत पड़ा था। सूचना पर कोतवाल श्याम नरायण द्विवेदी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ के  बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुंती ने साझेदार हनीफ  पर शराब में जहर मिलाकर पिलाने का अरोप लगाया है। कोतवाल ने बताया कि कुंती ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed