{"_id":"6a4324686addfc0f42d368a7f2437b3a","slug":"bdc-electoral-manipulation-took-the-lives-of-contenders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में गड़बड़ी ने ले ली बीडीसी दावेदार की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदाता सूची में गड़बड़ी ने ले ली बीडीसी दावेदार की जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम ठीक कराने के चक्कर में एक
विज्ञापन
बीडीसी दावेदार की जान चली गई। सूची में नाम सही कराने आते समय ट्रैक्टर की
चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस
ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम आदिलपुर निवासी त्रिपाठी कुमार (25) पुत्र श्रीपाल भेलावा द्वितीय से बीडीसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को उसे अहिरोरी विकास खंड पर नामांकन कराने जाना था। इसके लिए उसने परिवार के सदस्यों और समर्थकों को ब्लाक मुख्यालय भेज दिया। सूची में नाम में त्रुटि होने के कारण वह ग्राम प्रधान मनोज और कोटेदार गुड्डू के
साथ बाइक से एसडीएम सदर के कार्यालय जा रहा था। रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर मन्ना पुरवा पावर हाउस के सामने पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के एंगल में उसका पांव फंस गया। इससे वह बाइक से गिर पड़ा और उसके ऊपर
से ट्राली का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रधान व कोटेदार ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया। मगर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ब्लाक मुख्यालय से जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
...तो टल जाता हादसा
जिले की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम में काफी गड़बड़ी है। किसी का नाम सूची में है तो किसी का गायब है तो किसी के नाम में गड़बड़ी है। इससे सबसे अधिक प्रत्याशी परेशान है। उनको नाम सही कराने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। अगर सूची में नाम सही होता तो त्रिपाठी कुमार को सदर तहसील तक आने की जरूरत नहीं पड़ती और उसकी जान बच जाती।