{"_id":"5c757beabdec22736514a47d","slug":"bank-worker-deadbody-found-hanged-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटकता मिला बैंक कर्मी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटकता मिला बैंक कर्मी का शव
Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुलाराय पुरवा में बैंक कर्मी का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
ग्राम दुलाराय पुरवा निवासी अखिलेश (25) पुत्र अशोक कुमार इलाहाबाद बैंक की माधौगंज शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। उसने गांव में नया मकान बनवाया था। वह परिवार से अलग रहता था। मंगलवार को उसकी मां रूपवती जब उसके मकान पर पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई तो जवाब नहीं मिला। जिस पर उसने परिजनों को बुलाया। उन लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में रस्सी से अखिलेश का शव लटक रहा था। मृतक के पिता अशोक कुमार होमगार्ड हैं। परिजनों ने घटना का कारण नहीं बताया है। शाखा प्रबंधक गोविंद शुक्ल ने बताया कि दो दिन पूर्व ही अखिलेश प्रमोशन के लिए विभागीय परीक्षा देकर आया था। वहीं ग्रामीणों प्रेम प्रसंग को वजह बता रहे हैं। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले कि मामले की जांच की जा रही है।