फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Atwa burglars captured five million Goods

अटवा में चोरों ने समेटा पांच लाख का माल

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Atwa burglars captured five million Goods
चोर - फोटो : अमर उजाला
देहात क ोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव में गुरुवार रात चोरों ने रुपये व गहने समेत पांच लाख का सामान समेट लिया। शुक्रवार सुबह पुत्र के जागने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। देहात केातवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी राम प्रताप सिंह पुत्र योगराज सिंह का घर गांव के किनारे है। उनके घर का एक दरवाजा पीछे क ी तरफ भी है।
विज्ञापन


गुरुवार को सोने से पहले राजकुमार की पत्नी ने स्टोर रूम व पिछले गेट के दरवाजे में अंदर से ताला लगाया था। इसके बाद राजकुमार व परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने कमरों में सो गए। रात में दीवार लांघकर घर में घुसे चोर स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर उसमें रखे तीन बक्से निकाले। इसके बाद पीछे के गेट क ा ताला तोड़कर सामान समेट ले गए। सुबह लगभग चार बजे राम प्रताप का बड़ा बेटा नीरज जागा।
विज्ञापन


उसे स्टोर रूम व पीछे के गेट का दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा पड़ा था। उसने पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। चोरी होने की आशंका होने पर स्टोर रूम देखा तो उसमें रखे बक्से गायब थे। चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। लगभग पांच बजे पुलिस ने गांव पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम प्रताप ने सोने का हार, एक जोड़ी सोने के कंगन, 4 सोने की चेन, 14 सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोेने की झुमकी, एक जोड़ी पायल और 27 हजार रुपये समेत लगभग 5 लाख की चोरी होना बताया। सुबह लगभग छह बजे गांव के पास से निकली नहर की तरफ गए ग्रामीणों को खाली बक्से मिले थे। प्रभारी क ोतवाल जैनेंद्र ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश क ा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed