{"_id":"586e91344f1c1b4436159438","slug":"attempted-rape-of-minors-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को खेतों की तरफ शौच को गई आठ वर्षीय बालिका से अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका की मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गांव के बाहर कंडे पाथने गई थी। साथ में उसकी आठ वर्षीय बालिका भी गई थी। महिला कंडे पाथ रही थी। इसी दौरान बालिका खेतों की तरफ शौच करने गई।
विज्ञापन
करीब 30 मिनट तक बालिका वापस नहीं आई तो मां को फिक्र हुई। वह बेटी को खोजती हुए खेतों की तरफ गई। सरसों के एक खेत में बालिका को गांव का ही अधेड़ पकड़े दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
मां को आता देख अधेड़ बालिका को छोड़कर भाग गया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर क ोतवाल कमलेश नारायण पांडेय मौके पर पहुंचे।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि बालिका को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
रिपोर्ट आने केे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवकाश होने के कारण गुरुवार को बालिका की मेडिकल नहीं हो पाया।