फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ashoka's body burns in the car

कार में जला शव उन्नाव के अशोक का

Tue, 11 Jul 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 11 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ashoka's body burns in the car
रोती बिलखती पत्नी अन्य परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कार समेत जिंदा जले मानव कं काल की उन्नाव निवासी महिला ने कड़े से पति के तौर पर पहचान की है। महिला उन्नाव जिले की निवासी है। वह सफाईकर्मी था। उसने ब्लाक के अधिकारी व एक अन्य युवक के साथ साझे में पेठा फैक्ट्री खोली थी जिसमें पति ने अधिक रुपये लगाए थे। फैक्ट्री में घाटा होने से एक साल से बंद है। पति दोनों साझेदारों से रुपये लौटाने को कह रहा था। इसी वजह से साझेदारों ने ही उसकी हत्या कर पहचान मिटाने के लिए कार समेत लाश जलाई है। पुलिस ने मौके से मिले अवशेष के  डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम-हरदोई रोड के किनारे कमरौली गांव के लोग सोमवार सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए निकले थे। गांव से करीब आधा किलोमीटर के फासले पर कार खड़ी थी। कार से हल्का धुआं निकल रहा था। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पीछे की सीट पर मानव कंकाल पड़ा था। सूचना पर एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, फील्ड यूनिट की टीम व एसओ संतोष श्रीवास्तव पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने कार के प्लेट व चेचिस पर लिखे नंबर को नोट किया था। जांच में प्लेट पर लिखा नंबर बाइक का निकला था। बाइक का रजिस्ट्रेशन उन्नाव के बांगरमऊ निवासी छोटेलाल कटियार के नाम से है। पुलिस की टीम जांच के लिए सोमवार को ही उन्नाव गई थी। मंगलवार सुबह उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सैदानी गांव निवासी सुनीता परिजनों के साथ सुरसा थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि पति अशोक (30) पुत्र चंद्रपाल रात दस बजे से लापता है। इस पर पुलिस ने कार से एक कड़ा बरामद होने की जानकारी दी। सुनीता ने कड़े के आधार पर कार में मिले मानव कंकाल की पति अशोक के तौर पर पहचाने की बात कही। बताया कि पति बांगरमऊ ब्लाक कार्यालय पर सफाईकर्मी था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह ब्लाक कार्यालय जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे उसने कस्बे के बाजार में सब्जी खरीदकर बड़े भाई श्यामलाल के हाथ घर भेजी थी। सुनीता ने बताया कि रात करीब दस बजे पति ने फोन कर देर रात तक घर पहुंचने की बात कही थी। अशोक दूसरे दिन 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा। इसी दौरान एक युवक घर पहुंचा। उसने सुनीता व श्यामलाल को बताया कि रविवार को अशोक उसकी कार ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई में उसकी कार जली मिली है, जिसमें किसी महिला की लाश भी थी। युवक का कहना था कि अशोक फरार है। सुनीता ने बताया कि सुबह अखबारों से कार में जले मानव की पहचान नहीं होने की जानकारी हुई। इस पर वह पति की सुरागरसी के लिए थाने पहुंची थी। श्यामलाल ने बताया कि अशोक ने करीब पांच साल पहले ब्लाक में नलकूप विभाग के जेई विवेक तिवारी व कस्बा निवासी नवीन कटियार के साथ साझे में बांगरमऊ कस्बा में ही पेठा फैक्ट्री खोली थी। इसमें अशोक ने पांच लाख रुपये लगाए था। घाटा होने से एक साल से फैक्ट्री बंद है। अशोक अधिकारी व दूसरे युवक से पिछले कई महीने से रुपये लौटाने को कह रहा था। इसी के चलते दोनों ने उसकी हत्या कर कार समेत जिंदा जला दिया। पत्नी ने फैक्ट्री के साझेदारोें पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। एसओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कड़े के आधार पर कार में मिले मानव कंकाल क ी शिनाख्त की है। इसकी पुष्टि के लिए कंकाल से सुरक्षित की गई हड्डियों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान स्पष्ट होगी। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed