{"_id":"5ac7b76b4f1c1bd2618b5e94","slug":"arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की हत्या में गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की हत्या में गिरफ्तार
हरदाेई
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मुख्य हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में साथी के साथ मिलकर साले की हत्या करने के आरोपी बहनोई को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बघौली थाना क्षेत्र में 17 मार्च को झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नारापुरवा निवासी शंभू पुत्र कलक्टर के रूप में हुई थी। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। बघौली थानाध्यक्ष ने अतुल श्रीवास्तव ने सोमवार को घटना का खुलासा किया था। शंभू की हत्या सलहज से अवैध संबंध के कारण उसके बहनोई भन्नू उर्फ दयाशंकर पुत्र तुला निवासी हूसेपुर ने साथी छोटेलाल पुत्र भूधर निवासी ग्राम हूसेपुर के साथ मिलकर की थी। उसके शव को बघौली क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने सोमवार को छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें उसने घटना को कबूला था। पुलिस मुख्य आरोपी भन्नू की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को उसको हुसैनपुर के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन