फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arms factory busted, eight arrested

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ , आठ पकड़े गए

Tue, 23 Aug 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Tue, 23 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Arms factory busted, eight arrested
आठ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। कोतवाली देहात की पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर रविवार की रात ग्राम मुरलीपुरवा के एक मकान में दबिश देकर शस्त्र फैक्ट्री का भांडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 12 तमंचे और सैकड़ों अधबने तमंचे व अन्य उपकरण आदि बरामद कर आठ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने दबिश देने वाली टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को रविवार की देर शाम सूचना मिली कि ग्राम मुरलीपुरवा थाना कोतवाली देहात के पास घने जंगल के बीच वन विभाग के खाली पडे़ खंडहरनुमा भवन में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। टीम ने रात करीब पौने 11 बजे दबिश दी। मौके से टीम ने 12 तमंचे और सैकड़ों अर्द्ध निर्मित तमंचे व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद किए। दबिश डालने गई टीम ने मौके से राजू सिंह सरदार निवासी बगरा थाना माधोगढ़ जिला जालौन, पप्पू निवासी गंगागली गढ़िया टप्पा हवेली थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद , रफीक निवासी खांडेदेवर थाना गुरसहायगंज कन्नौज, रिजवान निवासी लालबहादुर शास्त्री नगर कस्बा व थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर, इसराइल उर्फ बब्लू निवासी मोहल्ला फैयाज कस्बा व थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात की पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। सोमवार को अपने कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों पर पूर्व से भी गैर जनपद के भी थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed