{"_id":"58a4977f4f1c1b5833d86a0a","slug":"allahabad-bank-branch-manager-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज। कोर्ट के आदेश पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड पर लाखो रुपये निकालने के आरोप में कसबे के इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज ली है।
विज्ञापन
बेनीगंज नगर में इलाहाबाद बैंक की शाखा उमरारी बख्स खेड़ा के नाम से संचालित है। शाखा प्रबंधक सुलभ श्रीवास्तव ने 10 अक्टूबर 2016 को मनिकापुर गांव निवासी दीनदयाल का किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर 4,90,000 रुपये व बडसरा निवासी लखपति के किसान क्रेडिट से 2,90,000 रुपये दलालों के माध्यम से निकाल लिए।
विज्ञापन
बैंक ने इन किसानों को जब किसान क्रेडिट कार्ड का लोन अदा न करने पर नोटिस भेजा तो किसान परेशान हो गए। इन किसानों ने बेनीगंज कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर किसानों ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन
न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को जालसाजी करने के आरोप में शाखा प्रबंधक सुलभ श्रीवास्तव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। कस्बा इंचार्ज राजकुमार तिवारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक सुलभ श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला रकाबगंज लखनऊ के विरुद्ध धोखाधड़ी